बुधवार शाम 7 बजे घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के अध्यक्ष राहुल उइके ने ग्राम गोधना में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों से परिचय और शुभकामनाओं के साथ की गई।