केिशनपुर: प्रखंड क्षेत्र में सावन के चौथे सोमवार पर भक्तों की उमड़ी भीड़, प्रशासन मुस्तैद
कोशी महासेतु के निकट कोशी नदी में जल भरकर बासुकी नाथ महादेव मंदिर में दर्शन कर जलाभिषेक किया। इसके अलावा थरबिट्टा, मौजहा,सुजानपुर,बेला, किशनपुर, महीपट्टी आदि मंदिरों समेत अन्य सभी छोटे बड़े शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमर पड़ा।सुबह तड़के से ही मंदिर परिसर में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजने लगे।