परीक्षितगढ़ मेरठ मार्ग पर ब्लॉक परिसर के सामने रविवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।