सोनो: झुमराज स्थान मंदिर बटिया में उचक्के ने महिला के गले से छीनी ₹1 लाख 30 हजार कीमत की सोने की चेन
Sono, Jamui | May 10, 2024 बटिया थाना क्षेत्र स्थित बाबा झुमराज स्थान मंदिर से उचक्के ने एक महिला का सोने की चेन गले से छीन कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चकाई निवासी संजय राय की पत्नी कंचन राय जब पूजा अर्चना के लिए मंदिर प्रांगण में उपस्थित पहुंची, तभी उनके गले में पड़ा सोने का चैन किसी उचक्के द्वारा खींच लिया गया।