बड़ा मलेहरा: एसपी ने देर रात बड़ामलहरा पुलिस थाने का किया औचक निरीक्षण, कहा- गुंडे मवालियों पर करें सख्त कार्रवाई
जिले के एसपी अगम जैन ने रविवार की देर रात बड़ामलहरा पुलिस थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने आज जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा 9 जून की दरमियानी देर रात अचानक बड़ामलहरा पुलिस थाना पहुंचे जहा उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुंडे मवालियों पर नजर रखने तथा किसी भी सूरत में उन्हें न बख्शने के कठोर निर्देश दिये है।