सिंगरौली: निगाही में गृहणियों के लिए प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 45 गृहणियों ने लिया प्रशिक्षण
"अपनी सुरक्षा अपनों के हाथ" विचार के साथ गृहणियों हेतु प्राथमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का चौथा चरण निगाही क्षेत्र में आयोजित किया गया। निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक सुमन सौरभ के नेतृत्व में आयोजित प्रथिमिक उपचार प्रशिक्षण के कुल 45 गृहणियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को घरेलु दुर्घटनाओं जैसे आग लगना, चोट लगना, हृदयघात एवं अन्य दुर्घटनाओं