राजगंज पंचायत के बैद्यनाथपुर गांव में मधुमक्खी पालन से जुड़ी सहकारी समिति को नई पहचान मिली है। बुधवार को गांव की निवासी फुल कुमारी देवी को समिति का निबंधन प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस योजना से शहद उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पहल गांव की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।