शाहपुरा शहर में दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व को लेकर प्रशासन और नगर पालिका की ओर से दो अलग-अलग जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने बालाजी की छतरी से त्रिमूर्ति चौराहा तक “स्वदेशी अपनाओ” का नारा लगाते हुए जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान कर्मचारियों ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्वच्छता का संदेश दिया।