मजदूर नेता सह समाज सेवी रवि डे ने गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों के उदासीनता के कारण चंदवा प्रखंड के सीकनी कोलियरी जो जिला की लाइफ लाइन कही जाती है।पिछले 16 माह से बंद पड़ी है।इसके बंद होने से हजारों लोगों के रोजगार के साथ साथ पूरी व्यवस्था चरमरा गई है।