अंजड़: 10 फीट के अजगर ने बकरी के दो बच्चों को जिंदा निगला, कैमरे में कैद हुआ पूरा मंजर
Anjad, Barwani | Sep 23, 2025 ग्राम फत्यापुर में एक 10 फीट के खतरनाक अजगर ने बकरी द्वारा हाल ही में जन्मे 2 बच्चों को अपना शिकार बना लिया. इसकी सूचना सर्पमित्र निलेश उपाध्याय को दी गई, तो तुरंत गांव में पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। दरअसल ग्रामीण महिला मनोरमा राठौड़ के पशुबाड़े में हाल ही में जन्मे बकरी के 2 बच्चो को कैरेंट के निचे रखा गया था जिन्हें अजगर ने निगल लिया था।