मुज़फ्फरनगर: मंगलवार को श्री बालाजी जयंती की शोभायात्रा को लेकर नगर क्षेत्र के सभी स्कूल रहेंगे बंद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन
अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि मंगलवार को श्री बालाजी जयंती होने की वजह से नगर क्षेत्र के सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है ।जिसको लेकर किसी भी तरह की दुर्घटना ना हो इसलिए उनके द्वारा सभी विद्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।