बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विद्युत अवर प्रमंडल जपला के सहायक अभियंता रामप्रसाद महतो के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। मोहम्मद गंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के 7 लोगों को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए पाया गया है।