कांके: बिरसा चौक स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में अपराधियों ने लूट और फायरिंग की वारदात को दिया अंजाम
Kanke, Ranchi | Jun 28, 2024 रांची के बिरसा चौक स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में अपराधियों ने लाखों की लूट और फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।