शिकोहाबाद नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। दारापुर घिरौर, मैनपुरी निवासी रामवीर शर्मा (45) और उनकी पत्नी पुष्पा देवी (40) फिरोजाबाद में रिश्तेदारी के लिए जा रहे थे।यह हादसा थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के बोझिया कट नेशनल हाईवे पर हुआ।