भोरे: भदवही गांव में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक अभियुक्त को गुप्त सूचना पर किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के भदवही गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास कांड के एक अभिकित को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की शाम 6:00 बजे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के भदवही गांव निवासी राजा लाल सिंह बताए जा रहे हैं। जिनके खिलाफ बुधवार को ही मामला दर्ज किया गया।