इगलास में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और किसानों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आर्गेनिक गोल्ड इंडिया द्वारा विशाल “जैविक क्रांति सम्मेलन का आयोजन 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से गांव सतलोनी कलां में किया जा रहा है। सम्मेलन में करीब 10 हजार कृषकों की सहभागिता होगी। कार्यक्रम का विषय “मिट्टी की बात – जैविक खेती के साथ” होगा।