पलवल: आल्हापुर गांव के पास डिवाइडर से बाइक टकराने के चलते 20 वर्षीय युवक की हुई मौत, दोस्त घायल
Palwal, Palwal | Mar 15, 2025 पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। और दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शहर थाना क्षेत्र के आल्हापुर गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।