नीम का थाना: नीमकाथाना सदर पुलिस ने 2 हजार के इनामी बदमाश सद्दाम हुसैन को किया गिरफ्तार न्यायालय ने आरोपी को भेजा जेल
नीमकाथाना सदर पुलिस ने दो हजार के इनामी बदमाश सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया की आरोपी सद्दाम हुसैन के विरुद्ध पूर्व में भी लूट अलार्म एक्ट मारपीट सहित 10 मुकदमे दर्ज हैं। मुखबिर की सूचना पर नीमकाथाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया । आरोपी सद्दाम हुसैन को न्यायालय में पेश किया गया । न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।