आमला: पुराने थाने के पास पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज
Amla, Betul | Aug 31, 2025 आमला तहसील के पुराने थाने के पास 31 अगस्त को 9 बजे करीब पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को तीन लोगों ने मिलकर लोहे की रॉड व डंडो से मारपीट कर जानलेवा हमला कर दिया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर साहू को लोकेश पटवारी व सूरज और अनिल ने लोहे की रॉड व डंडो से जमकर मारपीट कर युवक को घायल कर दिया है।