राजातालाब: अमरावती इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन हरिहरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व
वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड के हरिहरपुर स्थित अमरावती इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजूकेशन परिसर में सोमवार सुबह 09बजे गणतंत्र दिवस दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। संस्थान के प्रबंध निदेशक राजेश मिश्र ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।