जयसिंहपुर: तहसील जयसिंहपुर में एसडीएम की मौजूदगी में तहसील समाधान दिवस संपन्न, 110 शिकायती पत्र हुए प्राप्त
जयसिंहपुर तहसील सभागार में शनिवार को दिन में 2:00 बजे तहसील समाधान दिवस एसडीएम जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 110 शिकायती पत्र प्राप्त हुए ,जिसमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए दो शिकायती पत्र का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को निस्तारण के लिए ,,संबंधित विभाग को दे दिया गया