बसंतपुर: बसंतपुर के समीप ऑटो से साइड लेने के दौरान अनियंत्रित होकर गिरा स्कूटी सवार व्यक्ति, हुआ घायल
बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर के समीप ऑटो से साइड लेने के चक्कर में अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार एक व्यक्ति गिरकर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र में राहगीरों द्वारा भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल का पहचान अशोक कुमार के रूप में की गई है।