बसंतपुर: रामपुर गांव में 3 वर्षीय मासूम बच्ची की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद पीड़ित परिजनों से विधायक ने किया संपर्क
बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव मे अनियंत्रित वाहन के चपेट मे आ जाने से एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची श्रीकांत प्रसाद के पुत्री का मौत हो गया था। वही इस घटना के बाद मंगलवार को विधायक देवेश कांत सिंह समर्थको के साथ पहुंचकर श्रीकांत प्रसाद के घर शोक संवेदना व्यक्त किया। साथ ही विधायक ने एसपी से सड़क दुर्घटना में शामिल वाहन चालक पर कार्रवाई का भी मांग किया।