गाज़ियाबाद: थाना लिंक रोड पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़, एक बदमाश दोनों पैरों में लगी गोली, घायल अवस्था में हुआ गिरफ्तार
देर रात थाना लिंक रोड पुलिस की इंद्रप्रस्त तिराहे पर दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश फरार हो गया तो वहीं, दूसरा बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। ACP साहिबाबाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, जिंदा व खोका कारतूस के साथ चोरी की 1 मोटरसाइकिल और एक फोन बरामद हुआ है।