रामपुर: शनिवार को अजीतपुर में करंट की चपेट में आकर 65 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
Rampur, Rampur | Apr 5, 2025 शनिवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अजीतपुर निवास नबी अहमद के बेटे की गुरुवार को शादी थी। इसको लेकर घर मे रंगाई पुताई व बिजली का काम चल रहा था। शानिवार सुबह ग्यारह बजे के आसपास नबी अहमद उर्फ नन्ने करंट की चपेट में आ गए। आनन फानन में परिजन ज़िला अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ चिकित्सको मृत घोषित कर दिया।