शाहपुरा। वरिष्ठ नागरिक संस्थान शाहपुरा की बैठक अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद वैष्णव की अध्यक्षता में निरंजनी आश्रम तहनाल गेट पर आयोजित हुई। बैठक में चुनाव अवधि को एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। सामाजिक कार्यों को लेकर संस्थान ने जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने पर सहमति व्यक्त की।