सुल्तानपुर: शाहगंज चौकी पर आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की हुई बैठक
आगामी त्योहार महाशिवरात्रि व रमज़ान को लेकर शाहगंज चौकी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी धर्मों के पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें। बैठक में नगर पालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, सीओ सिटी शिवम मिश्र, कोतवाल श्रीराम पांडे मौजूद रहे। कोतवाल ने पदाधिकारियों से कहा कि यदि कोई समस्या आती है तो हम लोगों को व्यक्तिगत सूचित करें।