महू: अचानक तेज बारिश से मंडी में रखा अनाज भीगा, व्यापारी हुए चिंतित
महू में शुक्रवार दोपहर 2 बजे अचानक मौसम बदल गया। पूरे शहर में बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे से अधिक समय तक हुई इस बारिश से शहर और आसपास के इलाकों का जनजीवन प्रभावित हुआ। अचानक हुई इस तेज बरसात के कारण दिवाली के लिए बाजारों में लगी दुकानें भीग गईं। विशेष रूप से दीपक, लाई और पटाखे बेचने वाले छोटे व्यापारी चिंतित हैं शहर के पास डोंगर गांव स