बीसलपुर: जसौली दिवाली गांव में 12 घंटे बाद बरामद हुआ बाढ़ के पानी में डूबे युवक का शव
बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को गांव में आई बाढ़ का पानी अपने दोस्तों के साथ देखने गया युवक पानी के तेज वहाव में बह गया ग्रामीणों द्वारा काफी तलाशने के बाद भी युवक का शव नहीं मिला वही आज सुबह एनडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की जिससे युवक का शव बरामद हुआ वहीं पुलिस ने शव की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु द्वारा मुख्यालय भेज दिया है