भगवानपुरा क्षेत्र में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गईं। अभी तक 559एमएम बारिश हो चुकी हैं।पहाड़ी इलाकों में पिछले तीन चार दिनों से हो रही तेज बारिश से नदी नाले उफान पर आए है,तो वहीं अच्छी बारिश से सुख रही कपास सोयाबीन मूंग आदि की फसलों को जीवनदान भी मिला हैं। भादौ माह में तेज बारिश का क्रम जारी हैं।