जगदलपुर: बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली में किया सम्मान
छत्तीसगढ़ में जारी बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन के बीच बस्तर के अधिकारियों का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया।इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान अरूण देव गौतम डीजीपी छत्तीसगढ़,विवेकानंद सिन्हा एडीजी नक्सल ऑप्श,पी. सुंदरराज आईजी बस्तर,शलभ कुमार सिन्हा एसपी बस्तर मौजूद रहे।