मनेर: बरैया टोला के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Maner, Patna | Sep 28, 2025 मनेर थाना क्षेत्र के बरैया टोला गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घायल की पहचान दानापुर नासरीगंज के रहने वाला दिनेश प्रसाद बताया जा रहा है। मामला रविवार के दोपहर 1:19 के करीब की है।