सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में बिना लाइसेंस और नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्ती, एआरटीओ ने जब्त किए दर्जनों ई-रिक्शा
सुल्तानपुर में शासन के आदेश पर मंगलवार दोपहर 1 बजे एआरटीओ नंद कुमार और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना लाइसेंस चलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। टीम ने तीन दर्जन से अधिक ई-रिक्शा को सीज किया और चालकों से जुर्माना वसूला अधिकारियों के अनुसार, नाबालिग और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पकड़े जाने