सुल्तानपुर: गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट का वितरण किया गया
सुलतानपुर जिले में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत मंगलवार को दोपहर 1 बजे गनपत सहाय पीजी महाविद्यालय कालेज में प्रबंधक डॉ.ओम प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में छात्र - छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह 'राणा' द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा