गुन्नौर: गांव बहटकरन के समीप सड़क हादसे में घायल युवक की अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी निवासी योगेंद्र अपने गांव के ही जगतपाल के साथ बाइक से मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे गांव सैतुआ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह बहटकरन सैतुआ लिंक मार्ग पर गांव बहटकरन के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक सामने से आ रहे गांव सिंघौली पूर्वी निवासी विजेंद्र की बाइक से टकरा गई थी। इस हादसे में विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी।