जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के हथनेवरा गांव के ब्रिज के पास अकलतरा से क्रिकेट खेलकर वापस लौट रहे तीन खिलाड़ियों को हथनेवरा गांव ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था. हादसे में एक खिलाड़ी बलदेव सिंह सिदार की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं मामले के 2 खिलाड़ी योगेश साहू और हेमचरण पटेल घायल हुए है. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.