सफीपुर: सफीपुर में महिला ने घरेलू विवाद के बाद पिया पिपरमेंट का तेल, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू
सफीपुर के आसीवन थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। महोलिया गांव में बीते सोमवार रात करीब 9:30 बजे घरेलू विवाद के बाद 25 वर्षीय महिला ने पिपरमेंट का तेल पी लिया। महिला की पहचान नेहा पत्नी सुनील सिंह के रूप में हुई है। पति के अनुसार, घर में कहासुनी के बाद नाराज होकर नेहा ने यह कदम उठाया। हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उसे मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य कें