बालोद जिले के दल्लीराजहरा शहर में रविवार रात करीब 8 बजे गुप्ता चौक पर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। ट्रक की चपेट में आने से युवक को चोटें आईं, जिसे मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया। रात 10.30 बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई थी।