बीकापुर: चौबेपुर में 30 वर्षीय युवक के आत्महत्या कर लेने की जानकारी पर पहुंचे गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के पिता ने बंधाया ढांढस
घटना हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना ग्राम सभा के मजरे चौबेपुर की है, जहां बीते दिन देर शाम गांव निवासी महेश भारती कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर PM के लिए भेज दिया था, जानकारी होने पर गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बक्स सिंह भारत वर्मा और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख धर्मराज कोरी ने ढांढस बंधाया, आर्थिक सहायता भी किया।