मेड़ता: नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन मीणा ने वार्ड नंबर 7 में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Merta, Nagaur | Apr 29, 2024 मेड़ता नगर पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा शहर में चल रहे विकास कार्यों का और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया ।इस मौके पर वार्ड नंबर 7, में पूर्व विधायक इन्दिरा बावरी के मकान के आगे बन रही डामर सडक का व शहर में चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया गया। इस मौके ठेकेदार कमल शर्मा से रोड की गुणवत्ता के बारे में निर्देश दिए गए।