परबत्ता प्रखंड के कन्हैयाचक काली मंदिर में मंगलवार की शाम आठ बजे तक गंगा आरती के तर्ज पर महाआरती का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुगण शामिल हुए। महाआरती देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। महाआरती को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ था। बताया जाता है कि काली पूजा के अवसर पर धार्मिक उत्साह का माहौल देखा गया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण क