गोड्डा: पति से विवाद के बाद गनरपुर गांव में महिला ने खुद को लगाई आग, अस्पताल से किया रेफर
Godda, Godda | Sep 24, 2025 पथरगामा थाना क्षेत्र के गनरपुर गाँव में बीती शाम पति के साथ हुए विवाद के बाद एक महिला ने किरासन तेल डालकर खुद से आग लगा ली। घरवालों के द्वारा तत्काल उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज हुआ। पीड़िता का नाम संजना कुमारी(20) है। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। एक साल का एक बच्चा भी है। बुधवार की दोपहर उसे बेहतर इलाज के लिए घरवाले भागलपुर लेकर चले गए।