लौरिया: महाकुंभ से लौटती कार पुल से टकराई, पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
महाकुंभ से स्नान कर अपने घर को लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया है। जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि हादसे में घायल तीन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।