आगामी सरस्वती पूजा को लेकर सकरी थाना परिसर में सोमवार दिन के 2:00 बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन सकरी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में की गई। मौके पर सभी समुदाय के स्थानीय समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित दिखे। साथ ही साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि सब भी उपस्थित दिखे। वहीं शांति समिति बैठक के दौरान सकरी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने कई निर्देश दिए हैं।