कुंडम: कुंडम तहसील के सामने कार चालक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी, दोनों घायल
कुंडम तहसीली के सामने एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए रविवार दोपहर 3 बजे के करीब बाइक सवार दो लोगो को टक्कर मारकर घायल कर दिया।जहा टक्कर लगने से प्रकाश साहू और उनका बेटा आशु साहू घायल हो गए।वही कार चालक मौके से फरार हो गया।जहा रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की पतासाजी शुरू कर दी है। दोनो बाइक से अपने घर लौट रहे थे।