आंदर: 25 मई को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए आंदर प्रखंड के मतदाताओं से स्वास्थ्य कर्मी ने किया अपील
Andar, Siwan | May 21, 2024 लोकसभा चुनाव में 25 मई को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम प्रीतम कुमार ने आंदर प्रखंड के मतदाताओं से मंगलवार को अपील किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 25 मई को होनेवाले मतदान में मतदाता अपने अपने मतदान केंद्र पर अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपने मत का प्रयोग करें।