आंदर: आंदर थाना की पुलिस ने 4 पर सीसीए एवं 1201 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई
Andar, Siwan | May 19, 2024 लोकसभा चुनाव में 25 मई को होनेवाले मतदान को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए आंदर थाना क्षेत्र के आंदर, जयजोर, तियाय, मदेशीलपुर, बलिया, छजवा, दाहाबारी, सुल्तानपुर, भवराजपुर, जमालपुर, भरौली समेत आदि गांव के आपराधिक रिकार्ड के आधार पर 4 बदमाशों के विरुद्ध सीसीए एवं 1201 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई की गई है।