दीपावली के पावन अवसर पर सोमवार को घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के चोपना गांव में माता रानी महालक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना और महा आरती का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। ग्रामीणों और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में माता रानी की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की।