उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत ढावा के अंतर्गत आने वाले सराय गांव के पास तलाई में डूबने से चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घरों के पास खेलते खेलते बच्चों की तलाई में डूबने से मौत होने के बाद चारों तरफ कोहराम मच गया। शनिवार रात्रि 8 बजे परिजन चारों बच्चों को याद करके बेसुध हो गए। तलाई में से शवो को निकालने के बाद परिजन अपने बच्चों को कंधे पर लेकर दौड़ पड़े।