बरही: बरही में भारतीय जनता पार्टी की बैठक सम्पन्न, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 सितंबर को करेंगे जनसभा को संबोधित
भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक का आयोजन बरही ब्लॉक मैदान में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह व संचालन जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव उपस्थित थे।